मधुबनी , फरवरी 10 -- बिहार में मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पथलगाढा कुमरखत गांव के बीच सड़क के किनारे से आज सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है।मृतक की पहचान कुमरखत पश्चिमी गांव निवासी राम चंद्र राम के पुत्र संतोष राम (30) के रूप में की गयी है। वह कारपेंटर का काम करता था।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित