म्धुबनी, अप्रैल 13 -- बिहार में मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे। इस दौरान दौरान सड़क पार कर रही एक महिला अचानक सामने आ गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस घटना में महिला और बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। इस घटना में बाइक सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र कन्हैया यादव के रूप में की गयी है, जबकि मृत महिला मरपनी देवी दरभंगा जिले के हरिपुर गांव की निवासी है। घायल दीपक यादव का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ने मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित