मधुबनी , फरवरी 20 -- िहार के कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मधुबनी जिले के प्रसिद्ध जितवारपुर गांव को 'क्राफ्ट एवं टूरिज्म विलेज' के रूप में विकसित किए जाने का कार्यारंभ 21 फरवरी को करेंगे।

वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बनने वाले इस क्राफ्ट टूरिज्म विलेज का कार्यारंभ समारोह बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इस समरोह के मुख्य अतिथि सांसद अशोक कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि विधायक आसिफ अहमद होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित