मधुबनी , दिसंबर 05 -- बिहार के मधुबनी जिले में टॉप-टेन अपराधियों में शामिल अमरेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आधार पर गुरूवार की देर शाम बेलमोहन गांव निवासी कुख्यात अपराधी अमरेंद्र पासवान को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और फुलपरास थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अमरेंद्र पासवान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

सूत्रों ने बताय कि अमरेंद्र के विरूद्ध लूट,रंगदारी,अवैध हथियार रखने सहित कई मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित