मधुबनी , मार्च 16 -- बिहार में मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलपरास थाना कांड संख्या-105/26 के अंतर्गत गिरफ्तार अरुण कुमार,विनोद कुमार एवं अनुपम कुमार झा उसी थाना क्षेत्र में दोलखी टोला के निवासी हैं।
थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य न बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित