मधुबनी , दिसंबर 18 -- बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि सूचना के आधार पर गोढ़ियारी गांव में छापेमारी की गयी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को एक देशी कट्टा,दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के धनौजा गांव निवासी बेचन यादव के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ शिव यादव एवं संजीव कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में दोनों भाइयों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित