मधुबनी , दिसंबर 22 -- बिहार में मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज भवानीपुर मोहल्ले में रविवार की देर रात आपसी लेन- देन के विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायल लालबाबू सदा और उनके पुत्र दीपक सदा को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुये दोनों को डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी राहुल कुमार यादव ने विवाद के दौरान चाकू से हमला किया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस करीब दस मिनट में मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल इलाके में विधि- व्यवस्था सामान्य है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयासरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित