मधुबनी, फरवरी 10 -- बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलाट गांव के समीप अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान राजनगर निवासी चांद मंडल के पुत्र जयराम मंडल के रूप में की गयी है। जयराम मधुबनी स्थित होंडा एजेंसी में कार्यरत था। वह हर दिन की तरह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह बलाट गांव के समीप पहुंचा, पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने की गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित