मधुबनी , फरवरी 08 -- बिहार में मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गांजा तस्कर भारी मात्रा में नेपाली से गांजा लेकर सड़क मार्ग से जयनगर बस स्टैंड पहुंच रहा है। सूचना के आधार परजयनगर बस स्टैंड के समीप घेराबंदी की गयी। इस दौरान एक व्यक्ति को ट्रॉली बैग के साथ बस की प्रतीक्षा करते देखा गया। शक होने पर पुलिस ने ज़ब ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो भारी मात्रा में गांजा पाया गया।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार तस्कर की पहचान शेखपुरा जिले के चेबरा थाना क्षेत्र के गरुआ गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी है।गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित