मधुबनी , दिसंबर 18 -- बिहार में जयनगर-दरभंगा रेल खंड के पण्डौल रेलवे स्टेशन पर गुरूवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी।

जयनगर राजकीय रेल पुलिस ( जीआरपी) सूत्रों ने बताया कि जयनगर से आरा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 13225 इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 11 मेन रोड शहीद चौक निवासी राहुल कुमार साफी (35) के रूप में की गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित