मथुरा , जनवरी 24 -- मथुरा में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के दल ने शनिवार को रामा देवी फार्म हाउस के समीप स्थित 'गोल्ड मोहर' के गोदाम पर छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग को लंबे समय से इस फर्म द्वारा टैक्स में हेराफेरी और बिना बिल के माल की आवाजाही की गुप्त सूचना मिल रही थी। टीम ने गोदाम में मौजूद स्टॉक का मिलान कागजों से करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने गोदाम के गेट बंद कर दिए हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

जीएसटी विभाग के आला अधिकारियों की निगरानी में चल रही इस जांच में बड़े पैमाने पर विसंगतियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। शुरुआती जांच में स्टॉक रजिस्टर और मौके पर मौजूद माल में भारी अंतर देखने को मिला है। फिलहाल अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और देर रात तक दस्तावेजों की पड़ताल जारी रहने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित