मथुरा , मार्च 3 -- उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना नौहझील इलाके में बहन से छेड़छाड़ और प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की मदद से युवक की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के तुरंत बाद आरोपी की 15 वर्षीय बहन भी घर में फंदे पर लटकी मिली, जिसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान अर्जुन (30) के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक था। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह जब अर्जुन कहीं जा रहा था, तभी गांव के ही भोला और बॉबी ने उसे रास्ते में रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक चली कहासुनी के बाद आरोपियों ने अर्जुन के सीने में गोली दाग दी।घायल अर्जुन जान बचाने के लिए अपने घर की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने पीछे से फिर गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित