भरतपुर , दिसम्बर 20 -- राजस्थान में भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में सम्पन्न मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी किये गये प्रारूप में कई खामियां सामने आयी हैं।

ऐसी ही खामियों को लेकर निर्वाचक नामावली 2026 भरतपुर 73 सामान्य के भाग संख्या 50 में फॉर्म जमा होने के बाद भी कई मतदाताओं के नाम नहीं होने, अधूरे फार्म जमा करने वाले मतदाताओं के नाम प्रारूप में जुड़ने, मतदाताओं की पुरानी उम्र दर्ज करने, भाग संख्या 50 में क्रमांक 505 पर वार्ड वार नाम गलत दर्ज होने की खामियां पायी गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित