इंफाल , मार्च 09 -- मणिपुर विधानसभा में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

मुख्यमंत्री वाई खेमचंद और अन्य सदस्यों ओ इबोबी सिंह, एन बीरेन सिंह, के मेघचंद्र, केएच जॉयकिशन सिंह, डॉ एस रंजन, एस राजेन, खशुम वाशुम, अवांगबो न्यूमई ने देश के लिए डॉ सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. सिंंह का निधन दिसंबर 2024 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद विधानसभा की यह पहली बैठक है।

सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री और अन्य सदस्यों के कार्यों और देश तथा देशवासियों के लिए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान डॉ सिंह के नेतृत्व में किये गये आर्थिक सुधारों, सूचना का अधिकार अधिनियम की शुरुआत को याद किया गया।

सदस्यों ने दिवंगत पूर्व राज्यपाल, सदस्यों, विधानसभा सचिव ला गणेशन सहित मणिपुर के पूर्व राज्यपाल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जिनमें थौदम देबेंद्र, बीडी बेहरिंग, हेनम लोखोन सिंह, वुंगज़ागिन वाल्टे, डॉ. खशिम रुइवा, एन कायिसि, थांगमिनलेन किपगेन, मीनम भोरोट सिंह, पीटर फेरेई, अरिबम बिमोला, युमनाम मणि सिंह, थोकचोम बाबू सिंह, और राजकुमार मोधुसाना शामिल है।

आज सत्र शुरू होते ही शोक संदेश दिया गया। वाई खेमचंद के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सत्र पहला सत्र होगा। उन्होंने पिछली नौ फरवरी को विश्वास मत हासिल किया था। सत्र में सात बैठकें होंगी और यह 17 मार्च तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित