इम्फाल , फरवरी 11 -- मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य भर में और मणिपुर के बाहर चलाये गये अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर तेंगनौपाल जिले से एक चोरी हुआ वाहन भी बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार किये गये लोगों में से तीन कथित तौर पर इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र के लिलोंग चाजिंग में हाल ही में हुए बम विस्फोट में शामिल थे। उसी दिन अभियान चलाकर सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के एक और संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया था । अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अभियान में हरियाणा के गुरुग्राम से एक कथित आतंकवादी को भी गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित