इंफाल , अप्रैल 06 -- मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने कई जिलों में नशीले पदार्थों और अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि समन्वित अभियानों की कड़ी के तहत मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने रविवार को को इंफाल पश्चिम जिले के नॉर्थ एओसी क्षेत्र से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 312 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर जब्त की। आरोपियों की पहचान अंकित राय और अमन कुमार के रूप में हुई है। अंकित राय बिहार के बक्सर जिले का निवासी है और वर्तमान में इंफाल पूर्व के हट्टा गोलापति में रह रहा है, जबकि अमन कुमार मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है और इंफाल पश्चिम के पाओना बाजार में रह रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित