इम्फाल , मार्च 11 -- मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में पुलिस और सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थों को जब्त किया तथा अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती को नष्ट किया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने मंगलवार को सेनापति जिले के नाओजाई में 10.36 किलोग्राम अफीम जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अफीम को एक चौपहिया वाहन की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया था। आरोपियों की पहचान यारोंसो रामसन, शुनरेिंगम खयी और के लुसी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और वन विभाग ने कांगपोकपी जिले के सैकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिंगपीबुंग गांव और लेपलेन गांव के बीच कई स्थानों पर लगभग 10 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

वहीं, उखरूल जिले के लिटन थाना क्षेत्र के सिनाकेइथेई में सुरक्षा बलों और वन विभाग ने लगभग 25 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित