इंफाल , मार्च 14 -- मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में एक उग्रवादी और तीन नशा तस्करों को पकड़ा है।
सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को थांगल बाजार से एक उग्रवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। उसकी पहचान हेम्बा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मणिपुर पुलिस ने 12 मार्च को इंफाल पूर्वी जिले में एंड्रो पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले याइरिपोक याम्बेम इलाके से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान मोहम्मद नजीमुद्दीन और मोहम्मद जाबिर के रूप में हुई। उनके कब्जे से 1.04 किलोग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन (सिम कार्ड सहित) और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित