नयी दिल्ली , फरवरी 24 -- मणिपुर के नव नियुक्त मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने उप मुख्यमंत्रियों नेमचा किपगेन और लोसी दीखो के साथ मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की गयी। सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य में विकास पहलों, सुशासन तथा केंद्र-राज्य सहयोग से जुड़े विषयों पर बात हुई।
श्री मोदी विभिन्न राज्यों के नेतृत्व के साथ नियमित रूप से अवसंरचना परियोजनाओं, सामाजिक-आर्थिक विकास और नागरिक सेवाओं में सुधार के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श करते रहे हैं। इस प्रकार की बैठकें केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन के बीच समन्वय एवं सहयोग को और सुदृढ़ करने का अवस होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित