इंफाल , नवंबर 04 -- मणिपुर में एक सैन्य दल पर मंगलवार तड़के चुराचांदपुर से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में खानपी गांव में उग्रवादियों ने हमला कर दिया और उसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में चार उग्रवादी मारे गये।

सेना प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि सुरक्षा बलों और यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के सशस्त्र कैडरों के बीच हुई गोलीबारी में चार उग्रवादी मारे गये। सेना खुफिया सूचनाओं के आधार पर इस इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है।

अभियान अभी भी चल रहा है और आस-पास के इलाकों में तलाशी ली जा रही है। यह अभियान हाल ही में यूकेएनए के सदस्यों के किये गये अत्याचारों के बाद चलाया जा रहा है, जिसमें एक ग्राम प्रधान की हत्या, स्थानीय लोगों को धमकाना और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को भंग करने का प्रयास शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित