वाराणसी , जनवरी 20 -- अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंदानन्द सरस्वती ने मणिकर्णिका घाट पर मंदिर तोड़े जाने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल पोस्ट काे फर्जी करार दिया है।
स्वामी जीतेंदानन्द मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उसके बाद वे मणिकर्णिका तीर्थ भी गए। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा काशी विश्वनाथ धाम में स्थित कुम्भा महादेव मंदिर को तोड़ने का भ्रम फैलाया जा रहा है। यह षड्यंत्र के तहत किया गया कार्य है। मंदिर आज भी धाम में पूरी तरह सुरक्षित है।
उन्होने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण के समय भी बहुत से मकान हटाए गए थे और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को लेकर तमाम टिप्पणियां की गई थीं। यदि कोई धर्म के आधार पर राजनीति करता है, तो धर्माचार्यों को आगे आना पड़ता है। इसलिए आज हम यहां आए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित