मुंबई , अप्रैल 18 -- सीरीज मटका किंग 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होते ही सिर्फ 24 घंटे में प्राइम वीडियो इंडिया पर सबसे ज्यादा देखने जाने वाली सीरीज बन गई।

यह शो बेल्जियम जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस सीरीज का निर्देशन नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है, जिसमें लीड रोल में हैं विजय वर्मा है। इस सीरीज में कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव और गुलशन ग्रोवर भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।

मटका किंग को सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अपने बैनर रॉय कपूर फिल्म्स के तहत प्रोडयूस किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित