सिलीगुड़ी , दिसंबर 23 -- केंद्रीय शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट रेलवे स्टेशन पर नये आधुनिक एवं आरामदायक लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच वाली तेभागा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर बालुरघाट के विधायक अशोक लाहिड़ी, गंगारामपुर विधानसभा से विधायक सत्येंद्र नाथ रॉय और पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक किरेंद्र नारा भी मौजूद थे। इससे पुराने पारंपरिक आईसीएफ डिब्बों की जगह यात्री सुरक्षा , आराम और गति बढ़ाने के मकसद से आधुनिक कोच की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गयी है।

13163/63 तेभागा एक्सप्रेस उत्तर बंगाल के दूर दक्षिण दिनाजपुर जिले के लिए राजधानी कोलकाता के साथ एक ज़रूरी रेलवे संपर्क है। यह गाडी़ प्रतिदिन सुबह 5:45 बजे बालुरघाट से रवाना होकर वापसी में उसी दिन दोपहर 12:55 बजे कोलकाता स्टेशन से सोमवार से शनिवार तक चलती है।

पश्चिमी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि बालुरघाट (कोलकाता चितपुर) मार्ग पर एलएचबी कोच की शुरुआत एक बड़ा अपग्रेड है, जिसका मकसद यात्री सुरक्षा , आराम और गति बढ़ाना है। यह पुराने पारंपरिक आईसीएफ कोच की जगह लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित