हैदराबाद , अप्रैल 12 -- भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के महासचिव और तेलंगाना राज्य न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बी. जनक प्रसाद को श्रमिकों के अधिकारों, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के साथ-साथ ट्रेड यूनियन आंदोलन, विशेष रूप से कोयला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

डॉ. प्रसाद ने यहाँ रविवार को जारी एक बयान में डॉक्टरेट की उपाधि के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को श्रमिकों को समर्पित किया। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों तथा कल्याण के लिए प्रयास जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित