पटना , मार्च 28 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को कहा कि मगही महोत्सव मगध क्षेत्र की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन का जीवंत पर्व है, जो प्रदेश की समृद्ध विरासत की याद दिलाता है।

डॉ. कुमार ने पटना के बापू सभागार में आयोजित मगही महोत्सव 2026 के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि मगही भाषा बिहार के मगध क्षेत्र की प्रमुख भाषा है, जो सदियों पुरानी विरासत को अपने भीतर समेटे हुए है। यह वही मगध की धरती है जहाँ से प्राचीन काल में महान साम्राज्य फले-फूले और ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता का प्रकाश पूरे विश्व में फैला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित