मुरैना , फरवरी 17 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आज मंगलवार तड़के मक्का से भरा एक ट्रक अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रक ग्वालियर से आगरा की ओर जा रहा था। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोदा टोल प्लाजा के समीप अचानक एक गाय सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित