कोरबा , मई 01 -- छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक मकान के आंगन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी ऑटो और दुपहिया वाहन जलकर खाक हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग स्थित लोचन सोनी के मकान के आंगन में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आंगन में खड़ी ऑटो व दुपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें आग लगने की भनक नहीं लगी। आग बढ़ने पर परिजन तुरंत घर से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया।

घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्टे नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित