धार , दिसंबर 25 -- मध्यप्रदेश के धार शहर की पॉश कॉलोनी बसंत विहार में गुरुवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि दमकल अमले और स्थानीय लोगों की करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। संबंधित मकान किराये पर दिया हुआ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। अज्ञात कारणों से लगी आग ने मकान के उस हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जहां बड़ी मात्रा में फोम के गद्दे और कंबल रखे हुए थे। फोम के अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित