मऊ , मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में बीती रात एक ईंट भट्ठा मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार फरसरा खुर्द स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ने शुक्रवार देर रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 34 वर्षीय सुनील उरांव पुत्र राकेश उरांव के रूप में हुई है, जो लातेहार जिले का निवासी था और कुछ दिन पहले मजदूरी करने फरसरा खुर्द आया था।
बताया गया है कि सुनील उरांव ने दो शादियां कर रखी थीं। उसकी पहली पत्नी संतोषी और दूसरी पत्नी बुदिया उरांव साथ में ही रहती थीं। पड़ोसियों के अनुसार परिवार में दोनों पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित