मऊ , मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद की सरायलखंसी पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म कर उसका विडियो वायरल करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गत दिनों सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश ने एक युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल कर दिया था। अपराधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1)/333/75(2)/351(3) तथा सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, लेकिन लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। बुधवार को अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित