मऊ , मई 02 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में हाई टेंशन विद्युत तार टूटकर गिरने से कई घरों में आग लग गया। इस दौरान बेड, बिस्तर, बिजली के उपकरण सहित एक भैंस की झुलसकर मौत हो गईपुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह सहुवारी गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफार्मर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन अचानक 400 वोल्ट के तार पर गिर गई। इसके बाद पूरे गांव में कई जगहों पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने लगा। जिसके कारण पूरे गांव में बिजली सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

इस घटना से ग्रामीणों के घरों में लगे टीवी, पंखे, फ्रिज समेत कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। शॉर्ट सर्किट के कारण गांव के दो घरों में आग भी लग गई। जितेंद्र यादव के घर के बाहर बंधी भैंस करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मदन यादव के घर में लगी आग से बेड, कपड़े, चारपाई सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित