भरतपुर , जनवरी 25 -- राजस्थान में भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में बाछरैन गांव में करीब 40 वर्ष पुराने पथवारी मंदिर में स्थापित देवी मां की मूर्ति को खंडित किए जाने के मामले को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हाे गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार दोपहर तक मूर्ति के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नही की गई थी, लेकिन उसके बाद जब ग्रामीणों ने मन्दिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा तो आक्रोशित पूरा गांव मंदिर पर एकत्रित हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर खंडित मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर थाने में सुरक्षित रखवाया दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते आरोपियों की पहचान करके उनकी तलाश शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित