भीलवाड़ा , फरवरी 12 -- राजस्थान में भीलवाड़ा की एक अदालत ने मंदबुद्धि मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गुरुवार को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त दिनेश जाट को मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।

मामले के अनुसार गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में 27 दिसम्बर 2022 को अभियुक्त दिनेश जाट ने मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित