भोपाल , अप्रैल 10 -- मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके भोपाल स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों एवं चल रहे विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में यह भी तय हुआ कि ग्रामीण विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से लागू करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच समन्वित प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर बताया गया कि मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव में भी शामिल होंगे, जहां केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित