रायसेन , जनवरी 27 -- मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 सतलापुर में कथित धर्मांतरण को लेकर मंगलवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी के अनुसार जाम सिंह कनास के निवास पर एक प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। एक युवक ने दावा किया कि उसे एक लाख रुपये का लालच देकर सभा में बुलाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित