भोपाल , जनवरी 25 -- मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा है कि हमारा संविधान केवल शासन का दस्तावेज नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना का जीवंत आधार है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि गणतंत्र दिवस पर संविधान की मर्यादाओं का पालन, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने तथा प्रदेश-देश की प्रगति के लिए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सद्भाव के साथ कार्य करने का संकल्प लें। युवा, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी, सामाजिक सौहार्द्रता और समरसता के प्रति निष्ठा रखने की प्रेरणा ले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित