पटना , मार्च 05 -- बिहार के विधि और स्वास्थ्य मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

श्री पांडेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास, सुशासन और समावेशी जनकल्याण की दिशा में श्री कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संतुलित नेतृत्व और दूरदर्शी सोच सदैव मार्गदर्शक रहा है। उन्होंने कहा कि श्री कुमार केंद्र में रहकर अपने संपूर्ण अनुभव के आधार पर बिहार के विकास को तीव्र गति से रफ्तार देने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार निरंतर बढ़ती आगे बढ़ा है और राज्य में स्थिरता, प्रगति और सुशासन की नई पहचान स्थापित हुई है। उनके इस योगदान को बिहारवासी सदैव याद रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित