हरिद्वार , जनवरी 27 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित