बीकानेर , दिसम्बर 15 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को बीकानेर जिले के लूणकरनसर आयेंगे।
आधिकारिक सू्त्रों ने सोमवार को बताया कि श्री शर्मा जयपुर से हवाई मार्ग से बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे। जहां से वह इंदिरा गांधी मुख्य नहर (आरडी 507 गेघरा गांव के पास तहसील छत्तरगढ़) का हवाई सर्वेक्षण करते हुए लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
सूत्रों ने बताया कि यहां से श्री शर्मा दोपहर एक बजे कार्यक्रम स्थल पर आएंगे।वह यहां ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का अवलोकन एवं जिले के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे। यहां से रवाना होकर वह वापस नाल हवाई अड्डे जायेंगे जहां से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित