भोपाल , मार्च 29 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है। अब 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इससे पूर्व में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया था, जिसे परिवर्तित कर अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को संपूर्ण भोपाल जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित