भोपाल , फरवरी 12 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करोंद स्थित ईरानी डेरा में पुलिस दबिश के मामले में उत्तरप्रदेश एसटीएफ की टीम भोपाल पहुंची। इस बीच कुख्यात फरार आरोपी शादाब को राजगढ़ जिले की पुलिस अपने साथ ले गई है।

जानकारी के अनुसार शादाब पर उत्तरप्रदेश में एक लाख रुपए का इनाम घोषित है, जबकि मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के खुजनेर, छापीहेड़ा और खिलचीपुर थाना क्षेत्रों में उस पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित