पटना , जनवरी 16 -- सुयश स्पेक्टिकल प्राइवेट लिमिटेड एंड होंडा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म "साढ़ु जी नमस्ते" का ट्रेलर होडा भोजपुरी चैनल से रिलीज कर दिया गया है।
ट्रेलर के साथ साथ तीन और भोजपुरी फिल्मों का मुहूर्त पटना में किया गया।इस अवसर पर तीन भोजपुरी फिल्मों "सांजन का घर प्यारा लागे", "महिमा गांव देवी की" और "दिल का हाल सुने दिलवाला" का मुहूर्त भी हुआ।
साढ़ू जी नमस्ते के निर्माता सुबीर कुमार ने बताया कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के वैशाली और दलसिंहसराय में की गयी है। उन्होंने बताया कि बिहार में फिल्म का शूटिंग का अनुभव बेहद अच्छा रहा। हमने जिस भी लोकेशन में फिल्म की शूटिंग की वह लोगों का अच्छा सपोर्ट मिला। टीम के बेहतरीन तालमेल, कुशल योजना और कड़ी मेहनत के कारण फिल्म की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई थी, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए हम वहां के स्थानीय जनता का आभार प्रकट करते हैं।
निर्देशक रंजीत महापात्रा ने बताया कि फिल्म 'साढू जी नमस्ते' यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के उच्चतम शिखर पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने जीजान से मेहनत की है। हमने फिल्म के एक-एक पहलू पर काम किया है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में देखने को भी मिलेगा। पटकथा, संवाद, डांस, गाने इतने अच्छे हैं कि जब आप फिल्म देखेंगे तो मन होगा कि एक और बार देखा जाए।
इस फिल्म के निर्माता- सुबीर कुमार एवं यशवंत कुमार, निर्देशक- रंजीत महापात्रा और सह निर्देशक- मृत्युंजय यादव, सत्यप्रकाश, विश्वजीत विश्वा हैं।कथा/पठकथा/संवाद पप्पू प्रीतम, लाइन प्रोड्यूसर बबली चंद्रा, गीत प्यारे लाल यादव एवं श्याम देहाती, संगीत रजनीश मिश्रा, सिनमोटोग्रफर दयाशंकर सिंह, नृत्य निर्देशक कुमार प्रितम, मारधाड़ प्रदीप खड़का, रूप सजा पिंटू सिंह और कला विकास एवं प्रोडक्सन विजय और पवन का है।इस फिल्म में सुधीर कमल, प्रियरंजन सिंह, सुजीत सुगना, माही खान, नीलम नीलू, रत्नेश बरनवाल, अनीता सिंह, प्रदीप शर्मा, सुजीत सर्थक, राजेश जी, कुमार प्रीतम अहम भूमिका में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित