पटना , मार्च 26 -- बिहार में भोजपुरी फिल्म मिस बिहार की शूटिंग शुरू कर दी गयी है।

फिल्म मिस बिहार की कहानी महिला सशक्तिकरण एवं देशप्रेमी महिला की बहादुरी पर आधारित है। यह फिल्म एक महिला पर आधारित है जो मिस बिहार बनते ही एक मासूम लड़की असामाजिक तत्वों के चंगुल में फंस जाती है और फिर अपने साथी के साथ मिलकर किस तरह बिहार सरकार की सहायता से भारतवर्ष के दुश्मनों का सफाया करती है।

फिल्म निगम के अधिकारियों ने बताया कि संजय कुमार और प्रो.अरविंद रंजन दास इस फिल्म के निर्माता के तौर जुड़े हुए है। वहीं फिल्म का निर्देशन, लेखक, गीतकार बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड कॉपरेशन लिमिटेड के अधिकारी अरविंद दास ने किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित