मुंबई, अप्रैल 04 -- भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक गाना जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
"केकरा के देले बाड़ा दिल" ने यूट्यूब पर 60 मिलियन यानी 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर नया रिकॉर्ड बना लिया है।
रिलीज के बाद से ही यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस सुपरहिट गाने को गोल्डी यादव ने गया है, वहीं वीडियो में काजल त्रिपाठी की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है।
इस सफलता पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, "हमारी पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार ने इस गाने को 60 मिलियन व्यूज तक पहुंचाया है. यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है. हम आगे भी दर्शकों के लिए ऐसे ही बेहतरीन और मनोरंजक गाने लाते रहेंगे."वहीं गोल्डी यादव ने कहा, "श्रोताओं ने जिस तरह से इस गाने को प्यार दिया है, उसके लिए मैं दिल से धन्यवाद देता हूं. यह मेरे करियर के खास गानों में से एक बन गया है."अभिनेत्री काजल त्रिपाठी ने कहा, "इस गाने को दर्शकों से इतना शानदार रिस्पॉन्स मिलना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है. फैंस का यह प्यार हमें और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है।"इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।गाने के बोल गौतम राय ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक अभिषेक तिवारी ने दिया है।वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है। सिनेमैटोग्राफी संतोष यादव और नवीन ने संभाली है। गाने की कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने की है, एडिटिंग प्रवीण यादव और डीआई रोहित सिंह द्वारा किया गया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है।यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित