आरा, जनवरी 15 -- मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के मद्देनजर जिले में घोषित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जीरो माइल-पातर सड़क चौड़ीकरण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को जीरो माइल-आसनी सड़क चौड़ीकरण कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए । साथ ही नगर क्षेत्र में, विशेषकर बाजार समिति एवं जीरो माइल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गये।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, निदेशक , कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उदवंतनगर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित