मुंबई , फरवरी 09 -- बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि सतीश पेडनेकर की फिल्म भक्षक के प्रदर्शन के दो साल पूरे हो गये हैं।

क्राइम थ्रिलर फिल्म भक्षक ,बालिकाओं के साथ होने वाले यौन शोषण पर आधारित थी। आज भक्षक को रिलीज़ हुए दो साल पूरे हो चुके हैं।

भूमि पेडनेकर ने कहा, बीते कुछ हफ्तों ने एक बार फिर यह याद दिला दिया है कि दुनिया बच्चों के लिए कितनी असुरक्षित है। उन्होंने कहा, "महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा हमारे समाज की बुनियादी सच्चाई बनती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित