छपरा , अप्रैल 02 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरूवार को कहा कि भूमि विवाद खत्म करने के अभियान में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने आज सारण प्रमंडल मुख्यालय छपरा में आयोजित भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद कार्यक्रम में भूमि विवाद समाप्त करने के अभियान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुधार और समाधान की इस प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं, लेकिन सरकार ऐसे तत्वों को पनपने नहीं देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित