पटना , दिसंबर 17 -- राज्य में आम लोगों की भूमि समस्याओं का शीघ्र निदान किया जायेगा, जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 18 दिसंबर को संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
यह बैठक राजधानी पटना के ज्ञानभवन में बुलाई गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग राज्य के आम लोगों की भूमि से संबंधित समस्याओं का निदान करने के लिये सक्रिय हो गया है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार इसकी समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने 18 दिसंबर को पटना के ज्ञानभवन में राज्य के सभी अपर जिलाधिकारी, सभी डीसीएलआर और सभी अंचल अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें भूमि से जुड़ी समस्याओं के निदान पर चर्चा करने के साथ ही उसके त्वरित समाधान के लिये दिशा- निर्देश दिया जायेगा. जिससे आमलोगों की भूमि से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित