भीलवाड़ा , अप्रैल 26 -- राजस्थान में सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश दिये गये हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव (लू) के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने जिले के विद्यालयों के समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। श्री संधू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भीलवाड़ा जिले के सभी राजकीय (सरकारी) और गैर-राजकीय (निजी) विद्यालयों में कक्षा एक से आठ वीं तक समय सुबह साढ़े सात बजे से रहेगा।
उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य स्टाफ के लिए समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही, जिले में संचालित हो रही अन्य परीक्षाओं का समय भी पहले की तरह ही रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित