जांजगीर , फरवरी 06 -- छत्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा नगर में बीती शाम एक दर्दनाक हादसे में आगजनी के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से झुलस गया। घायल पिता को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदा स्थित दुमंजीला दुकान राजू इलेक्ट्रिकल्स में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुकान में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे दुकान मालिक रमेश देवांगन को बाहर निकलने में भारी परेशानी हुई। इस दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गया।
किसी तरह बाहर निकलने के बाद रमेश देवांगन ने बताया कि दुकान के ऊपरी तल में उसका पुत्र राज देवांगन फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ऊपरी मंजिल से राज देवांगन का शव बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित